देवरी: देवरी में ड्रग्स और गांजे की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर करणी सेना ने SDOP को दिया ज्ञापन
Deori, Sagar | Mar 7, 2025 ड्रग्स एवं गांजा के अवैध व्यापार की बिक्री रोकने को लेकर शुक्रवार दोपहर 2 बजे करणी सेना ने देवरी एसडीओपी को दिया ज्ञापन। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि देवरी नगर के सहजपुर रोड रसेना तिरारा एवं कौशकिया कॉलोनी में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से ड्रग्स एवं गांजे का अवैध व्यापार किया जा रहा है जिससे युवा पीढ़ी का जहरीले नशे में जीवन बर्बाद हो रहा।