करौं: ईद, रामनवमी व दुर्गापूजा को लेकर करौं में शांति समिति की बैठक
Karon, Deoghar | Mar 19, 2026 करौं थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ हरि उरांव, अंचलाधिकारी ऋषिराज व थाना प्रभारी दीपक भारती ने संयुक्त रूप से की।कहा कि पर्व आपसी भाईचारे से मनाएं। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, उल्लंघन पर कार्रवाई होगी