तिर्वा: ठठिया थाने में प्राइवेट दुकानदार खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं, जिम्मेदार बेखबर
Tirwa, Kannauj | Aug 20, 2026 कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में किसानों को सरकारी दर से 80 से 100 रुपये अधिक कीमत पर खाद बेचे जाने का मामला सामने आया है। बीते आठ अगस्त को कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने ठठिया कस्बे में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान दुकानों के अभिलेख और खाद के स्टॉक की जांच की गई। किसानों से खाद की कीमत के बारे में भी जानकारी ली गई।