गोवर्धन: गोवर्धन में डकैती की योजना बनाने वाले राजस्थान के 5 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियारों के साथ तिजोरी तोड़ने वाले उपकरण बरामद
गोवर्धन प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सकीतरा की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर घेराबंदी की और वहाँ डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में दीपक,राकेश, सोनू, हर्षित और रतन उर्फ टल्लू शामिल हैं।पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और तिजोरी तोड़ने का सामान बरामद किया हे।