बरकट्ठा: बरकट्ठा में सिक्स लाइन चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन का बुलडोजर, रैयतों ने किया विरोध
बरकट्ठा में एन एच आई के द्वारा रोड चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसको लेकर 3 दिन पूर्व रैयतों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की बात कही गई थी, जिसके बाद आज दोपहर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे अंचल अधिकारी नवीन भूषण कूलू के नेतृत्व में प्रशासन के सहयोग से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया, जिसका ग्रामीणो में विरोध किया।