Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image
image

बाहरी राज्य से आए किराएदारों, ठेकेदारों, कर्मचारियों का ब्यौरा देना होगा पुलिस को, अगर उक्त किराएदार किसी मामले में संलिप्त पाए गए तो संपत्ति मालिक पर होगी कार्रवाई । जिला कांगड़ा की समस्त जनता को सूचित किया जाता है कि जिलाधीश महोदय द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत दिनांक 10-08-2026 को आदेश पारित किए गए हैं। उक्त आदेश के अनुसार जिला कांगड़ा में जो भी व्यक्ति किराए पर मकान, कमरा, क्वार्टर इत्यादि उपलब्ध करवाते हैं तथा किसी भी प्रकार के व्यापार, ठेकेदारी अथवा अन्य कार्य/व्यवसाय से जुड़े संपत्ति मालिक हैं, उनके पास कार्य करने वाले अथवा किराए पर रहने वाले बाहरी जिलों एवं बाहरी राज्यों के व्यक्तियों की सूचना संबंधित थाना/चौकी में देना तथा उनका चरित्र सत्यापन करवाना सुनिश्चित करेंगे। इस आदेश के तहत जिला कांगड़ा में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित करना है। यदि भविष्य में इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में आता है, तो संबंधित मकान/संपत्ति मालिक के विरुद्ध उक्त आदेश के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। #kangra #hppolice #dharmshala #SPKangra

Dharamshala, Kangra | Aug 11, 2026

MORE NEWS

*प्रेस नोट  11.08.2026* 
  8-9 अगस्त 2026 को जिला हमीरपुर शतरंज संघ हमीर चेस एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंडर -17 आयु वर्ग की दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT)  हमीरपुर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चयनित होकर आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता, जिसके ओपन और गर्ल्स दो उपवर्ग थे, दोनों ही उप-वर्गों में छः राउंड का खेल खेलने पर संपन्न हुई । अंतिम रैंकिंग में ओपन वर्ग में चम्बा का शिवम पहले, हमीरपुर का  अतिक्ष दूसरे, 
 हमीरपुर का ही दुष्यंत तीसरे  स्थान पर रहे। गर्ल्स वर्ग में
हमीरपुर की पलक पहले, शिमला की सानवी दूसरे तथा 
 हमीरपुर की सनिग्धा तीसरे
 स्थान पर रहीं। दोनों ही वर्गों में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी सितम्बर में जम्मू में होने जा रही राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ियों की भी रैंकिंग की गई। यंगस्ट गर्ल,  अंडर-7, अंडर -9, अंडर -11, अंडर -13 तथा अंडर -15 आयु वर्ग की लड़कियों में क्रमशः शिवाली, सुकन्या, अनायत, डोयल, आराध्य तथा द्वितिका प्रथम रहीं जबकि लड़कों के इन्हीं आयु वर्गों में क्रमशः सात्विक, अनम्य, अयान,  लवित, आदित्य तथा शौर्य ने पहले स्थान पर रहते हुए बाजी मारी। उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा बाकी प्रतिभागियों को मेडल दिये गये। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व हिमाचल प्रदेश बार कौंसिल के भूतपूर्व वाइस-चेयरमैन एडवोकेट रोहित शर्मा रहे । उनका साथ हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन के भूतपूर्व महासचिव व मार्शल आर्ट्स में छः राष्ट्रीय तथा चार  अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भांग ले चुके संजीव ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि  दिया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को ट्राफी तथा मेडल देकर पुरस्कृत किया तथा राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं व अन्य खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि फोन की लत से छुटकारा पाने तथा चिट्टे जैसे नशों से अपने आप को बचाने के लिए शतरंज व अन्य खेलों में निरंतर ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करें तथा मन लगाकर पढ़ाई भी करें। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता व अभिभावकों से भी अपने बच्चों को सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास करने के मौके उपलब्ध कराकर एक सभ्य और भव्य समाज का निर्माण करने में अहम् भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यातिथि ने अन्य जिलों की चेस एसोसिएशन से आये हुए पदाधिकारियों को हमीर चेस एसोसिएशन की ओर से गेस्ट आफ आनर का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर स्वर्ण लता, डिप्टी चीफ आर्बिटर संदीप कुमार तथा अन्य आर्बिटरों मुनीष, विशाल, राकेश, नैना और विपन को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडी जिला से मंडी शतरंज संघ के महासचिव व  प्रदेश के वरिष्ठतम सीनियर नेशनल आर्बिटर राज कुमार शर्मा तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तकनीकी समिति के भूतपूर्व सदस्य व वर्ष 2019 में हुए संसदीय चुनावों से पहले मतदाता जागरूकता को लेकर मंडी में आयोजित चेस मेराथन में लगातार 53 घंटे 14 मिनट , 49 सेकंड खेलकर विश्व कीर्तिमान बना चुके हंस राज ठाकुर भी बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।

Kemee 
महासचिव 
हमीर चेस एसोसिएशन (HCA)
(Affiliated to Himachal Pradesh State Chess Association HPSCA)
हमीरपुर , जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

*प्रेस नोट 11.08.2026* 8-9 अगस्त 2026 को जिला हमीरपुर शतरंज संघ हमीर चेस एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंडर -17 आयु वर्ग की दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चयनित होकर आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता, जिसके ओपन और गर्ल्स दो उपवर्ग थे, दोनों ही उप-वर्गों में छः राउंड का खेल खेलने पर संपन्न हुई । अंतिम रैंकिंग में ओपन वर्ग में चम्बा का शिवम पहले, हमीरपुर का अतिक्ष दूसरे, हमीरपुर का ही दुष्यंत तीसरे स्थान पर रहे। गर्ल्स वर्ग में हमीरपुर की पलक पहले, शिमला की सानवी दूसरे तथा हमीरपुर की सनिग्धा तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों ही वर्गों में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी सितम्बर में जम्मू में होने जा रही राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ियों की भी रैंकिंग की गई। यंगस्ट गर्ल, अंडर-7, अंडर -9, अंडर -11, अंडर -13 तथा अंडर -15 आयु वर्ग की लड़कियों में क्रमशः शिवाली, सुकन्या, अनायत, डोयल, आराध्य तथा द्वितिका प्रथम रहीं जबकि लड़कों के इन्हीं आयु वर्गों में क्रमशः सात्विक, अनम्य, अयान, लवित, आदित्य तथा शौर्य ने पहले स्थान पर रहते हुए बाजी मारी। उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा बाकी प्रतिभागियों को मेडल दिये गये। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व हिमाचल प्रदेश बार कौंसिल के भूतपूर्व वाइस-चेयरमैन एडवोकेट रोहित शर्मा रहे । उनका साथ हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन के भूतपूर्व महासचिव व मार्शल आर्ट्स में छः राष्ट्रीय तथा चार अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भांग ले चुके संजीव ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि दिया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को ट्राफी तथा मेडल देकर पुरस्कृत किया तथा राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं व अन्य खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि फोन की लत से छुटकारा पाने तथा चिट्टे जैसे नशों से अपने आप को बचाने के लिए शतरंज व अन्य खेलों में निरंतर ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करें तथा मन लगाकर पढ़ाई भी करें। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता व अभिभावकों से भी अपने बच्चों को सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास करने के मौके उपलब्ध कराकर एक सभ्य और भव्य समाज का निर्माण करने में अहम् भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यातिथि ने अन्य जिलों की चेस एसोसिएशन से आये हुए पदाधिकारियों को हमीर चेस एसोसिएशन की ओर से गेस्ट आफ आनर का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर स्वर्ण लता, डिप्टी चीफ आर्बिटर संदीप कुमार तथा अन्य आर्बिटरों मुनीष, विशाल, राकेश, नैना और विपन को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडी जिला से मंडी शतरंज संघ के महासचिव व प्रदेश के वरिष्ठतम सीनियर नेशनल आर्बिटर राज कुमार शर्मा तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तकनीकी समिति के भूतपूर्व सदस्य व वर्ष 2019 में हुए संसदीय चुनावों से पहले मतदाता जागरूकता को लेकर मंडी में आयोजित चेस मेराथन में लगातार 53 घंटे 14 मिनट , 49 सेकंड खेलकर विश्व कीर्तिमान बना चुके हंस राज ठाकुर भी बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। Kemee महासचिव हमीर चेस एसोसिएशन (HCA) (Affiliated to Himachal Pradesh State Chess Association HPSCA) हमीरपुर , जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Dharamshala, Kangra | Aug 11, 2026