आलमनगर: मधेपुरा विश्वविद्यालय में 31 जुलाई से द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू, 23 जुलाई तक भरें फॉर्म
यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि बिना विलंब शुल्क के साथ 22 जुलाई तक एवं विलंब शुल्क के साथ 23 जुलाई तक फॉर्म भरा जाएगा। 31 जुलाई से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा नियंत्रक ने सभी छुटे हुए विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर निर्देशित किया गया है।