आलमनगर: सर्वेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
आलमनगर मुख्यालय के सर्वेश्वर नाथ मंदिर, खुरहान के लुटेश्वर नाथ शिव मंदिर, रतवारा शिवमंदिर, बड़गांव शिव मंदिर सहित अन्य जगहों पर दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की भक्ति भावना देखने को मिली। हर हर महादेव, बोल बम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सर्वेश्वर नाथ मंदिर में दूसरे सोमवारी को 50000 से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। प्रशासन काफी मुस्तैद रही।