मांगरौल: मांगरोल कस्बे में 5 अप्रैल को निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन होगा
Mangrol, Baran | Apr 4, 2026 मांगरोल कस्बे में 5 अप्रैल को तहसील के पीछे एक निजी होटल में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया जाएगा यह शिविर सेठ सूरजमल वंद की प्रेरणा से बने ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है ट्रस्ट के अजय जैन ने बताया कि श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस इंदौर की विशेषज्ञ टीम आधुनिक उपकरणों से मरीजों की जांच करेगी