भीलवाड़ा: सुशांत सिटी में ट्रांसफॉर्मर में आग से मचा हड़कंप, बिजली सप्लाई ठप, दमकल ने पाया काबू: फायरमैन रेखा सालवी
भीलवाड़ा। अजमेर रोड स्थित अंसल सुषांत सिटी में सोमवार सुबह ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।सूचना मिलते ही दमकल दल मौके पर पहुंचा और फायरमैन रेखा सालवी व दानिश छिपा ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सौभाग्य से इस हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है।