भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के विद्यालयों में कायाकल्प का अभियान, नया रंग और नई राहें, रंग रोगन का कार्य जोरों पर
भीलवाड़ा। राज्य सरकार एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार विद्यालय सौंदर्यीकरण एवम कायाकल्प अभियान के तहत जिले के राजकीय विद्यालयों में निर्धारित कलर कोड अनुसार रंग रोगन कराया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के कुल 2764 राजकीय विद्यालयों में से 680 में कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 16 नवासी विद्यालयों में कार्य प्रगति पर है।