भीलवाड़ा: महुआ में ननिहाल के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बालक पर श्वान ने हमला किया, चेहरा नोचकर लहूलुहान किया
मांडलगढ़ क्षेत्र के महुआ में रविवार दोपहर करीब 1 बजे अपने ननिहाल वाले घर के बाहर खेल रहे एक 5 वर्षीय बालक पर श्वान ने हमला कर दिया और बालक के चेहरे को बुरी तरह नोच दिया।घायल बालक को इलाज के लिए लहूलुहान हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।