भीलवाड़ा: रा.उ.मा. विद्यालय की जर्जर दीवार बन सकती है हादसे का सबब, प्रशासन मौन, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा
भीलवाड़ा। शहर के मध्य कोतवाली थाने के सामने स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र मार्ग (उच्च प्राथमिक स्तर) की चारदीवारी पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त होकर झुक चुकी है। दीवार के बीचोंबीच बड़ी दरार आ चुकी है और उसका एक हिस्सा किसी भी समय धराशायी हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो गंभीर हादसा हो सकता।