झांसी: बबीना में गूंजा हर-हर महादेव, सुकमा-ढुकवा बांध से जल लेकर त्रिलोकी नाथ मंदिर पहुंचे हजारों कांवड़िया
Jhansi, Jhansi | Aug 17, 2026 बबीना क्षेत्र में सावन के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुकमा-ढुकवा बांध से जल लेकर हजारों कांवड़िया श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ त्रिलोकी नाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। कांवड़ियों ने सुकमा-ढुकवा बांध से पवित्र जल उठाया और यात्रा करते हुए सोमवार दुपहर 4 बजे त्रिलोकी नाथ मंदिर पहुंचे।