बिजनौर: बिजनौर में रावली बैराज तटबंध के क्षतिग्रस्त होने की अफवाह का सिंचाई विभाग ने किया खंडन
Bijnor, Bijnor | Aug 23, 2026 बिजनौर में सोशल मीडिया पर वायरल तमाम वीडियो के माध्यम से अफवाह फैलाई गई की रावली बैराज तटबंध में दरारें आ गई है। जिसको हाल ही में 40 करोड़ की लागत से बनाया गया था। आज रविवार को दोपहर करीब 2:00 बजे इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने वायरल वीडियो का खंडन करते हुए कहा कि तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है और यह अफवाह फैलाई गई है।