मुज़फ्फरनगर: बिलासपुर जौली रोड बाईपास नेशनल हाईवे पर पुल बनवाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
एडीएम कार्यालय पर गांव बिलासपुर के ग्रामीणों ने बिलासपुर जौली रोड बाईपास नेशनल हाईवे पर पुल बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जहां पर उनके द्वारा कहा कि लगातार पुल ना होने के कारण लोगों की मौत हो रही है आए दिन दुर्घटना होने की वजह से लोगों के घरों में मातम छाया हुआ है उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बिलासपुर जौली रोड बाईपास नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहता है।