मुज़फ्फरनगर: टाउन हाल प्रांगण से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत BJP पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, राज्य मंत्री रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर के टाउन हॉल प्रांगण से एक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस बाइक रैली में मुख्य रूप से बीजेपी के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे। यह बाइक रैली नगर के टाउन हॉल प्रांगण से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरी जहां लोगों को हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया।