मुज़फ्फरनगर: नगर क्षेत्र में 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत हाथों में तिरंगा लेकर पुलिस कर्मियों ने निकाली तिरंगा पदयात्रा
जनपद पुलिस ने 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत नगर क्षेत्र में तिरंगा पदयात्रा निकाली। पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में पुलिस ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर रिजर्व पुलिस लाइन से नगर क्षेत्र के मुख्य स्थानों से यह तिरंगा पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा का उद्देश्य आम जनता में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान व देशभक्ति की भावना जागृत करना रहा।