रामगढ़: रामगढ़ विधायक ममता देवी ने पोटमदगा और भालू मौजा के रैयतों की समस्या विधानसभा में रखी
रामगढ़ विधायक ममता देवी ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शून्यकाल के माध्यम से दुलमी प्रखण्ड के पोटमदगा मौजा एवं भालू मौजा के रैयतों की महत्वपूर्ण समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009–10 में के. बी. सिंह पोल्ट्री प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 63 एकड़ भूमि रैयतों से उद्योग स्थापित करने के नाम पर ली गई थी। उस समय कंपनी द्वारा रैयतों को न