बटियागढ़: भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने शराब तस्करी पकड़ी, केरबना चौकी पुलिस को दी सूचना
बटियागढ़ ब्लॉक में भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओं ने केरबना चौकी क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पकड़ी .कार्यकर्ताओं ने एक तस्कर को दो पेटी देशी शराब ले जाते पकड़ा और केरबना चौकी पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने आरोपी को बाइक और 2 पेटी देशी शराब के साथ पकड़ा और आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया