अररिया: अररिया में फिटनेस का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली, जवानों ने 7 किलोमीटर चलकर किया जागरूक
Araria, Araria | Oct 25, 2026 स्वस्थ शरीर और बेहतर जीवनशैली का संदेश देने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 52वीं वाहिनी अररिया की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली का नेतृत्व वाहिनी के कमांडेंट आलोक कुमार ने किया।