Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image
image
image
image

एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण में गतिविधि-आधारित शिक्षण, भाषा और गणितीय दक्षता पर दिया गया विशेष जोर #देवरिया। रामपुर कारखाना स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के लिए शिक्षकों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षमता का विकास करना था। प्रशिक्षण के दौरान पहले दिन एफएलएन के उद्देश्यों, निपुण भारत मिशन तथा आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। दूसरे दिन भाषा शिक्षण की प्रभावी रणनीतियों, पठन कौशल, कहानी, कविता एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण दिया गया। तीसरे दिन गणितीय अवधारणाओं, संख्या ज्ञान, खेल-आधारित गतिविधियों तथा टीएलएम (Teaching Learning Material) के प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया गया। चौथे दिन सतत एवं व्यापक मूल्यांकन, समावेशी शिक्षा, कक्षा प्रबंधन तथा बच्चों की सीखने की प्रगति के आकलन पर विस्तृत चर्चा हुई। अंतिम दिन सभी विषयों का पुनरावलोकन, समूह प्रस्तुतियां, अनुभव साझा करने और कार्ययोजना तैयार करने के साथ प्रशिक्षण का समापन किया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य तभी सफल होगा, जब प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान और नवाचारी शिक्षण विधियों का प्रभावी उपयोग विद्यालयों में किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से गतिविधि-आधारित, आनंददायक एवं बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धति अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि डायट से प्रशिक्षित संदर्भदाताओं के माध्यम से प्रत्येक विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया जाएगा, जिससे कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों को भाषा एवं संख्यात्मक ज्ञान में शत-प्रतिशत अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सकें। प्रशिक्षण प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों में भाषा एवं गणितीय दक्षता विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक बताते हुए विद्यालयों में सीखी गई गतिविधियों और नवाचारों को लागू करने का संकल्प लिया। समापन समारोह में संदर्भदाता आदर्श सिंह, उपेंद्र उपाध्याय, आदित्य नारायण, शीला चतुर्वेदी, डायट प्रवक्ता सतीश कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार गोंड, शिव प्रताप सिंह, कार्यालय सहायक सत्यम श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मौर्य, विद्यानंद यादव, तथा संदीप जायसवाल, मारुति नंदन मिश्रा, अग्निवेश कुमार दीक्षित सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Salempur, Deoria | Jul 19, 2026

MORE NEWS

भटनी में ओवरटेक के प्रयास में खेत में उतरी निजी बस, 40 यात्रियों की बची जान

भटनी (देवरिया)। भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा दीक्षित गांव के सामने मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भरथुआ से देवरिया जा रही एक निजी बस ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस के खेत में उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

बताया जा रहा है कि यह निजी बस प्रतिदिन भरथुआ–भटनी–शिव बनकटा मार्ग से होकर देवरिया के लिए संचालित होती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क छोड़कर खेत में चली गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिए जाने से सभी ने राहत की सांस ली।
#Deoria #Bhatni #DeoriaNews #RoadAccident #BusAccident #BreakingNews #DeoriaPost #UttarPradesh #भटनी #देवरिया

भटनी में ओवरटेक के प्रयास में खेत में उतरी निजी बस, 40 यात्रियों की बची जान भटनी (देवरिया)। भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा दीक्षित गांव के सामने मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भरथुआ से देवरिया जा रही एक निजी बस ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस के खेत में उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बताया जा रहा है कि यह निजी बस प्रतिदिन भरथुआ–भटनी–शिव बनकटा मार्ग से होकर देवरिया के लिए संचालित होती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क छोड़कर खेत में चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिए जाने से सभी ने राहत की सांस ली। #Deoria #Bhatni #DeoriaNews #RoadAccident #BusAccident #BreakingNews #DeoriaPost #UttarPradesh #भटनी #देवरिया

Salempur, Deoria | Jul 21, 2026

🚩 श्री बारीपुर धाम – दिव्य दर्शन 🚩

जहाँ आस्था है, वहीं विश्वास है…
जहाँ विश्वास है, वहीं श्री हनुमान जी का आशीर्वाद है। 🙏

श्री बारीपुर धाम में दर्शन कर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें।
सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो।

🙏 जय श्री राम
🚩 जय बजरंगबली
🌺 श्री बारीपुर धाम की जय 🌺

#ShriBaripurDham #BaripurDham #JaiShriRam #JaiHanuman #Bajrangbali #HanumanJi #SanatanDharma #HinduTemple #Devotional #Deoria #DeoriaPost #DivyaDarshan #SpiritualIndia #Blessings #HarHarMahadev

🚩 श्री बारीपुर धाम – दिव्य दर्शन 🚩 जहाँ आस्था है, वहीं विश्वास है… जहाँ विश्वास है, वहीं श्री हनुमान जी का आशीर्वाद है। 🙏 श्री बारीपुर धाम में दर्शन कर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें। सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो। 🙏 जय श्री राम 🚩 जय बजरंगबली 🌺 श्री बारीपुर धाम की जय 🌺 #ShriBaripurDham #BaripurDham #JaiShriRam #JaiHanuman #Bajrangbali #HanumanJi #SanatanDharma #HinduTemple #Devotional #Deoria #DeoriaPost #DivyaDarshan #SpiritualIndia #Blessings #HarHarMahadev

Salempur, Deoria | Jul 21, 2026

Student's Protest in Delhi जंतर-मंतर 
#student #viral #trending #cjpprotest #cocroachjantaparty

Student's Protest in Delhi जंतर-मंतर #student #viral #trending #cjpprotest #cocroachjantaparty

Salempur, Deoria | Jul 20, 2026

मॉनसून सत्र का आज पहला दिन, संसद भवन से सामने आईं तस्वीरें।
 सत्र के पहले ही दिन कई अहम मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। 

#Delhi #MonsoonSession #Parliament #Sansad #IndiaPolitics

मॉनसून सत्र का आज पहला दिन, संसद भवन से सामने आईं तस्वीरें। सत्र के पहले ही दिन कई अहम मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। #Delhi #MonsoonSession #Parliament #Sansad #IndiaPolitics

Salempur, Deoria | Jul 20, 2026

🚨 देवरिया: देर रात PHC भलुअनी पहुंचे डीएम, टॉर्च की रोशनी में किया निरीक्षण

देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी शनिवार देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भलुअनी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान परिसर में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण उन्होंने टॉर्च की रोशनी में अस्पताल का निरीक्षण किया।

डीएम ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, प्रसव कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

📍 देवरिया पोस्ट
आपके जिले की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।

🚨 देवरिया: देर रात PHC भलुअनी पहुंचे डीएम, टॉर्च की रोशनी में किया निरीक्षण देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी शनिवार देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भलुअनी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान परिसर में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण उन्होंने टॉर्च की रोशनी में अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, प्रसव कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। 📍 देवरिया पोस्ट आपके जिले की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।

Salempur, Deoria | Jul 19, 2026