खंडवा नगर: खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत
55 वर्षीय मजदूर जंगल में मवेशी चराने गया था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया। जंगल में गांव के दूसरे लोग भी थे। कुछ देर बाद वे मवेशी चरा रहे मांगीलाल पटेल के पास पहुंचे तो वह अचेत हालत में दिखें। ग्रामीणों की मदद लेकर परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे हैं। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी सोमवार शाम 4 बजे प्राप्त हुई