खंडवा नगर: लहरों के राजा ग्रुप के सदस्यों ने आज भीमकुंड स्थित झरने में किया योग
खंडवा में आज लहरों के राजा ग्रुप के सदस्यों ने प्रकृति के बीच योग साधना कर एक अनूठा संदेश दिया। समूह के सदस्य भीमकुंड स्थित झरने के पास एकत्रित हुए और वहां योगाभ्यास किया। सुबह की स्वच्छ व ताजी हवा के बीच जब झरने की लहरों की मधुर ध्वनि के साथ योग किया गया, तो वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और ऊर्जावान हो उठा जानकारी सोमवार शाम 4 बजे प्राप्त हुई