दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सोनाढाप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्पेन संस्था के सहयोग से आज सोमवार 11 बजे से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान जागरूकता रैली, भाषण प्रतियोगिता और परिचर्चा के माध्यम से महिला अधिकारों और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर बल दिया गया।