पंचायती राज संस्थान एवं प्रवाह संस्था के संयुक्त पहल से पंचायत सचिवालय मोहुलपहाड़ी, में पंचायत सचिव नूतन रेखा कुमारी अध्यक्षता में बाल संरक्षण पर संवेदीकरण सह जागरूकता बैठक किया गया। बैठक में बाल विवाह, बाल यौन शोषण, मानव तस्करी, बाल मजदूरी, स्कूल ड्रॉपआउट के साथ-साथ सड़क एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।