कराहल: सेसईपुरा में 15 दिन से 40 गांव अंधेरे में, बारिश के मौसम में ग्रामीण परेशान
सेसईपुरा क्षेत्र के 40 गांव पिछले 15 दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। इलाके में लगा डीटीआर ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। बरसात के मौसम में जहां लोगों को गेहूं पिसवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है, वहीं ग्रामीणों को मजबूरी में पोहरी या कराहल जाकर आटा पिसवाना पड़ रहा है।