मनवीर चौहान के ‘गधे-घोड़े’ वाले बयान पर बवाल, हरक बोले— BJP खुद नहीं देती भाव!
उत्तराखंड की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के ‘गधे-घोड़े’ वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने करारा पलटवार किया है।
हरक सिंह रावत ने कहा— भाजपा खुद मनवीर चौहान को गंभीरता से नहीं लेती। इतना ही नहीं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में 95 प्रतिशत लोग कांग्रेसी हैं।
मनवीर चौहान के बयान से शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है। हरक सिंह रावत के इस बयान से उत्तराखंड की सियासत में नई बहस छिड़ गई है।
गधे-घोड़े वाले बयान पर सियासी घमासान! अब भाजपा की ओर से इस पलटवार पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सबकी नजरें रहेंगी।
उत्तराखंड की सियासत की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए— रैबार पहाड़ का के साथ।
#मनवीर_चौहान #हरक_सिंह_रावत #उत्तराखंड_राजनीति #बीजेपी #कांग्रेस #सियासी_घमासान #RaibarPahad