हुज़ूर: स्टाइपेंड भुगतान में देरी पर जूनियर डॉक्टरों का विरोध, जूडा ने जस्टिस मार्च का किया ऐलान
Huzur, Bhopal | Mar 6, 2026 मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) ने स्टाइपेंड के भुगतान में देरी को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। जूडा का कहना है कि सीपीई आधारित स्टाइपेंड 1 अप्रैल 2025 से लागू होना था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है, जिससे डॉक्टरों में आक्रोश है |