#भरतपुर। नगर निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए सोमवार को भरतपुर शहर में जिला पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में शहर के मथुरागेट, कोतवाली और अटलबंद थाना क्षेत्रों में अधिकारियों, आरएसी और पुलिस जवानों ने मुख्य बाजारों में गश्त की। फ्लैग मार्च के जरिये आमजन को बिना किसी डर, दबाव या प्रलोभन के मतदान करने का संदेश दिया गया। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी परखी गई। एसपी राजेश कुमार मीना ने नागरिकों से निर्भीक होकर वोट डालने की अपील की और चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
Bharatpur, Bharatpur | Sep 7, 2026