ग्यारसपुर: ग्यारसपुर के ऐतिहासिक माला देवी मंदिर सड़क हुई जर्जर पैदल चलना तक हुआ मुश्किल
ग्यारसपुर मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक माला देवी मंदिर की सड़क जर्जर हो गई है । माला देवी मंदिर ऐतिहासिक है जिसका निर्माण 9वी और 10वीं सदी में किया गया था इसे देखने के लिए देश दुनिया से तमाम पर्यटक आते हैं बारिश के समय मंदिर के आसपास फैले पहाड़ खूबसूरत हरे भरे वृक्ष पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं ।