सिंघेश्वर: मवेशी व्यापारी से ₹2 लाख की लूट, मामला दर्ज
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मवेशी व्यापारी से दो लाख दस हजार रुपये की लूट हुई है। सतोखर-लरहा सीमा के पास बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने पिकअप रोककर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित संजय यादव मवेशी हाट से लौट रहे थे। बदमाश रुपये और आधार कार्ड छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर लिया है।