सांगोद: कनवास व आवां के बीच दूधियाखेड़ी के समीप ₹9 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का निर्माण होगा, जगह चिन्हित
Sangod, Kota | Jul 19, 2025 सांगोद. आवां व कनवास के मध्य दूधियाखेड़ी माताजी मंदिर के समीप 9करोड़ रुपए की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज के नवीन भवन का निर्माण होगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अनुशंसा पर बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कनवास में घोषित पॉलिटेक्निक कॉलेज के नवीन भवन का निर्माण किया जाएगा।