सांगोद: सांगोद थाना क्षेत्र के रकसपुरिया गांव के पास कंडोली खाल में 20 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, 3 घंटे में निकाला गया शव
Sangod, Kota | Jul 18, 2025 सांगोद.थाना क्षेत्र के रकसपुरिया गांव के पास से निकल रहे कंण्डोली खाल में शुक्रवार दोपहर 12 बजे करीब खेत पर जाते 20वर्षीय युवक का पैर फिसलने से युवक सुमित पुत्र भरतराज मीणा की डूबने से मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 3घंटे की मशक्कत के बाद घटना स्थल से 15 फीट दूर झाडियों के पास युवक का शव मिला। पुलिस ने इस मामले में अकाल मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।