सांगोद: धुलेट में मामूली बात पर बदमाशों ने सब्जी विक्रेता भाई-बहन पर किया हमला, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगा आरोप
Sangod, Kota | Jul 17, 2025 सांगोद. कनवास थाना क्षेत्र के धुलेट कस्बे में मामूली बात को लेकर बदमाशों ने सब्जी विक्रेता भाई बहन पर लाठियों से जोरदार हमला कर दोनों को गंभीर घायल कर दिया। जानकारी अनुसार धुलेट गांव में बुधवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट के मौके पर सुबह करीब 11बजे सब्जी के भाव को लेकर हुई मामूली बात पर सब्जी विक्रेता भाई बहन पर 6,7 बदमाशों ने लकड़ियों से हमला कर दिया।