सांगोद: सांगोद नगर पालिका ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में स्मॉल कैटेगरी कोटा में दूसरा स्थान प्राप्त किया
Sangod, Kota | Jul 18, 2025 सांगोद. नगर पालिका को स्मॉल कैटेगिरी में कोटा संभाग में दूसरा स्थान मिला है। साफ-सफाई को लेकर जागरूकता के उद्देश्य से केन्द्र सरकार की ओर से होने वाले राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार सांगोद नगर पालिका ने अपना मुकाम बनाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर पालिका को स्मॉल कैटेगिरी में कोटा संभाग में दूसरा स्थान मिला है।