कर्वी: कर्वी के ब्लॉक परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की हुई मासिक बैठक
कर्वी के ब्लाक परिसर में सोमवार की दोपहर 1:00 बजे भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर मासिक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर चर्चा की गई है। और उन समस्याओं को शासन स्तर तक भेज कर समस्याओं के निराकरण कराने को लेकर भी चर्चाएं की गई है। बैठक ब्लाक अध्यक्ष नरेश सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।