सैदपुर: विशुनपुरा लमही में 5 वर्षों के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, RTI के तहत सूचना मांगने पर भी नहीं दे रहे जानकारी
देवकली ब्लॉक के विशुनपुरा लमही गाँव में कराए गए विकास कार्यों को लेकर अब मामला तेजी से गरमाता जा रहा है। गाँव निवासी समाजसेवी और नारायणी सेना सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत यादव ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत गाँव में वर्तमान प्रधान के कार्यकाल में हुए विभिन्न योजनाओं के तहत हुए कार्यों का ब्योरा माँगे जाने के बावजूद उन्हें जानकारी नहीं दी गई है।