समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 सितम्बर 2026
‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य ने की बैठक
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर आज जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक, बक्सर श्री शुभम आर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन, संबंधित विभागों के बीच समन्वय, आमजन तक योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच तथा प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के दौरान सक्रिय सहभागिता, बेहतर समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन द्वारा अभियान को जनसेवा का प्रभावी माध्यम बनाने तथा अधिकाधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 12, 2026