बक्सर: बक्सर में अर्द्धनग्न प्रदर्शन: जिला परिषद सदस्यों ने डीडीसी पर लगाए उपेक्षा के आरोप
Buxar, Buxar | Jun 22, 2026 बक्सर जिला परिषद कार्यालय के सामने पार्षदों का आंदोलन सोमवार को तीसरे दिन उग्र हो गया। मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज निर्वाचित सदस्यों ने अर्द्धनग्न होकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और डीडीसी पर मनमानी का आरोप लगाया। जिप सदस्यों का कहना है कि वे लंबे समय से विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर प्रशासन के सामने गुहार लगा रहे हैं, पर कोई ठोस पहल नहीं हुई।