महाराजगंज: बहादुर नगर में जानवर चराने के दौरान बच्चों के बीच हुई मारपीट, एक दिव्यांग किशोर गंभीर रूप से घायल
11 जुलाई शनिवार की रात्रि 8:00 बजे घायल दिव्यांग किशोर का इलाज व मेडिकल अस्पताल में कराया गया है। जानकारी प्राप्त हुई कि जानवर चराने के दौरान नहर के किनारे बच्चों बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक बच्चे के द्वारा दिव्यांग बालक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। परिजनों के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल का इलाज व मेडिकल कराया है।