कैपिटल सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चौथे स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि डॉ. संजीव मिश्रा (कुलपति, ABVMU लखनऊ) एवं विशिष्ट अतिथि राजेश सपरा (जिला अध्यक्ष, भाजपा यमुनानगर) की उपस्थिति में क्षेत्र के पहले अत्याधुनिक PET-CT सेंटर का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर डॉ. कुलजिंदर सोढ़ी, डॉ. मनप्रीत कौर जस्सल, डॉ. शालिनी सिंह सहित देशभर के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञों ने पहले कैपिटल ऑन्कोलॉजी शिखर सम्मेलन में भाग लेकर कैंसर उपचार एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की।