खेरागढ़: जगनेर रॉड वार्ड 49 में दीपावली पर जलभराव और कचरे से लोग परेशान, सफाई की मांग की
जगनेर रोड स्थित वार्ड नंबर 49 के कमल खां क्षेत्र में लोग भीषण जलभराव और गंदगी की समस्या से परेशान हैं। दीपावली के त्योहार पर भी इलाके में सफाई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे रास्तों पर गंदा पानी भरा है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नियमित सफाई न होने के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों