लोहाघाट: भारी बारिश के कारण लोहाघाट के पास शिवालय मंदिर के निकट भारी देवदार का पेड़ गिरने से NH करीब एक घंटा रहा बाधित
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे दमकल विभाग के स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर ने बताया कि लोहाघाट में सुबह के वक्त लोहाघाट क्षेत्र में भारी बारिश हुई। जिससे चम्पावत मार्ग में शिवालय मंदिर के पास एक विशालकाय देवदार का पेड़ गिर गया। पेड़ का एक हिस्सा चम्पावत को जाने वाले एनएच और दूसरा हिस्सा अद्धैत आश्रम मायावती को जाने वाले मार्ग में गिर गया।