लोहाघाट: साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में अनामिका बिष्ट के रजत पदक हासिल करने पर लोहाघाट में हुआ सम्मान समारोह
नगर के युवा भवन में शुक्रवार शाम पांच बजे कराटे कोच दीपक अधिकारी की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सम्मान समारोह का शुभांरभ किया। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के कोलंबों में 3 से 7 जुलाई तक आयोजित साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए लोहाघाट की कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट ने रजत पदक हासिल किया है।