लोहाघाट: बिशंग के कोट माहरा गांव में सौ साल बाद लगे मां भगवती देवी जागर में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामवासियों का आना जारी
शनिवार शाम को पांच बजे देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश माहरा ने बताया कि बीस गांव बिशंग और पांच गांव के सहयोग से देवी जागर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हर गांव के लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब सौ साल के बाद लगे जागर में बाहर रहने वाले प्रवासी भी गांव आ रहे हैं।