लोहाघाट: जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी व दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने कहा- पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत तय है
शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह लोहाघाट में शाम पांच बजे जिले के पंचायत चुनाव प्रभारी शंकर कोरंगा ने मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति पहले ही दिन से तय हो गयी थी। जिसमें अभी तक जिला पंचायत सीट पर भाजपा के तीन सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।