लोहाघाट: मानेश्वर महादेव मंदिर में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ
रविवार को सुबह 10 बजे कथा के शुभारंभ में पुरोहित देवीदत्त ने पूजा अर्चना संपादित की। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची भजन मंडली की टीमों ने भजनों की मन मोहक प्रस्तुति दी। मंदिर के मठाधीश धर्मराजानंदपुरी महाराज ने बताया कि सोमवार को दोपहर दो बजे से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का प्रवचन कथा वाचक आचार्य बालकृष्ण शरण महाराज करेंगे।