लोहाघाट: बिशंग के कोट महरा गांव में 100 साल बाद मां भगवती के 22 दिवसीय देवी जागर का आयोजन जारी
रविवार शाम चार बजे देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह माहरा ने बताया कि रोजाना की तरह देव डांगरों ने देवताओं के आयुधों और धूनी की पूजा की। जागर गायक पूर्णानंद पंत और सुरेश सिंह ने प्रभाती गायन के माध्यम से देवी-देवताओं का आह्वान किया। महिलाओं ने मां भगवती के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। देव डांगरों ने फरियादी गद्दी लगाई।