पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में गुवा में सेल प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन जारी है। आज आंदोलनकारियों और सेल प्रबंधन के बीच वार्ता का एक दौर हुआ, लेकिन वार्ता विफल रही। इसके बाद आंदोलन और तेज हो गया तथा हजारों ग्रामीण, मजदूर एवं स्थानीय मुंडा-मानकी प्रतिनिधि सड़क पर डटे रहे।